Wednesday, October 21st, 2026

सरकार ने की कुंभ मेला को लेकर विशेष तैयारी 

हरिद्वार
कुंभ मेला 2021 को लेकर उत्तराखंड सरकार ने विशेष तैयारी की है। ताजा जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन को केंद्रीय कंट्रोल रूम बनाया है। इस कंट्रोल रूम से पूरे कुंभ मेले के साथ-साथ रेलवे स्टेशनों पर नजर रखी जाएगी। दरअसल, केंद्रीय कंट्रोल रूम को आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा गया है। जिससे रेलवे स्टेशनों पर आने जाने वालों पर भी नजर रखी जा सके। साथ ही कंट्रोल में एक टेलीफोन लाइन भी स्थापित की गई है। कुंभ मेले में होनी वाली किसी अप्रिय घटना को नाकाम करने के लिए इस केंद्रीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इतना ही नहीं, प्रदेश के तीन जिलों में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेगी। दरअसल, प्रदेश सरकार कुंभ मेले को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करना चाहती है। 

इसलिए कुंभ मेले में सूचना के आदान प्रदान में इस्तेमाल में प्रयोग की जाने वाली तकनीक को सबसे ज्यादा अहमियत दी जा रही है। वहीं, दूसरे राज्यों से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस का संचार नेटवर्क दुरुस्त हो रहा है। इसके लिए मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन, सहारनपुर पुलिस लाइन और बिजनौर पुलिस लाइन में उत्तराखंड पुलिस अपना कंट्रोल रूम स्थापित करेंगी। तो वहीं, कुंभ मेला क्षेत्र में किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम की मदद ली जाएगी। 

अत्याधुनिक तकनीक से न केवल सड़कों, पार्किंग स्थलों और घाटों पर श्रद्धालुओं व वाहनों के दबाव की सटीक जानकारी मिलेगी बल्कि लावारिस सामान और श्रद्धालुओं की गिनती भी हो सकेगी। 1500 सीसीटीवी कैमरों ली जाएगी मदद कुंभ मेले में चप्पे पर नजर रखने के लिए 1500 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए कुंभ पुलिस संचार विभाग की चार टीमें जुटी हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम कंट्रोल रूम को हर जानकारी देने के साथ मोबाइल पर अलर्ट आएगा। तो वहीं, 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से जोड़े जाएंगे।

 

#कुंभ मेला

Source : Agency

पाठको की राय